उत्तराखंड

शरद ऋतु के शुरु होते ही सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़, अधिकांश होटलों में बुकिंग हुई फुल

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में ऑटम सीजन यानी शरद ऋतु शुरू होते ही देशभर से भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। दिल्ली एनसीआर, गुजरात व बंगाली सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे पहुंचे हुए हैं। नगर के होटलों के अधिकांश कमरे फुल हो चले हैं। दीपावली तक सैलानियों की आमद बनी रहेगी।

मानसून के कारण देर से शुरू हुआ आटम सीजन

आटम सीजन की शुरुआत मध्य सितंबर से हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून के देर तक टिके रहने से सीजन करीब 15 दिन देर से शुरू पाया है। इसलिए सैलानी अब उमड़ रहे हैं। नगर की रौनक बढ़ चली है। नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही।

चिड़ियाघर में बच्चों का प्रवेश निःशुल्क

चिड़ियाघर में बच्चों के निःशुल्क प्रवेश के चलते पूरे दिन भारी भीड़ रही। केव गार्डन, सरिताताल, वॉटर फॉल व हनुमानगढ़ी में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। पंतपार्क व तिब्बती बाजार पूरे दिन सैलानियों से पटे रहे। नैनी झील में नौका विहार करने वाले भी बड़ी संख्या में नजर आए।

माल रोड पर दिखी पर्यटकों की रौनक

शाम के समय मालरोड में चहल कदमी करने वाले सैलानियों से पटी नजर आई। इस बीच पर्यटन से जुड़े कारोबारियों की आमद में खासा इजाफा हुआ। जिस कारण पर्यटन कारोबारी बेहद खुश नजर आए। वहीं दोपहर में वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से मस्जिद तिराहे, हाईकोर्ट मार्ग में लंबा जाम लगा रहा। जिसे खुलवाने में पुलिस को भी पसीना बहाना पड़ा साथ ही वाहन रेंगते रहे।

सैलानियों की आमद बच्छी रहने की उम्मीद

नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के अनुसार इस सीजन में सैलानियों की आमद अच्छी रहने की उम्मीद है। त्योहारों की छुट्टियां भी काफी हैं। बंगाली व गुजरती सैलानियों की एडवांस बुकिंग आने लगी हैं।

केएमवीएन के 46 गेस्टहाउस

दुर्गा पूजा और दिवाली के लिए पर्यटकों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के गेस्ट हाउस पहले ही बुक करा लिए हैं। मुक्तेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बिनसर के ज्यादातर गेस्ट हाउस तो पैक हो चुके हैं। अन्य पर्यटक हाउस के लिए भी बुकिंग तेजी से हो रही है। बता दें कि केएमवीएन के कुमाऊं भर में 46 गेस्ट हाउस हैं।

नयना देवी में दुर्गा पूजा मनाते हैं बंगाली पर्यटक

सबसे ज्यादा बुकिंग कोलकाता के बंगाली पर्यटकों ने कराई है। दरअसल बंगाली पर्यटक दुर्गा पूजा के लिए नैनीताल के नयना देवी मंदिर पहुंचते हैं। नैनीताल का शांतिपूर्ण माहौल उन्हें हमेशा से भाता रहा है। इसलिए अक्तूबर को बंगाली सीजन के नाम से भी जाना जाता है। नैनीताल, कौसानी, बिनसर, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर, चौकोड़ी गेस्ट हाउस तेजी से पैक हो रहे हैं।

One thought on “शरद ऋतु के शुरु होते ही सरोवर नगरी नैनीताल में उमड़ने लगी पर्यटकों की भीड़, अधिकांश होटलों में बुकिंग हुई फुल”

  • How to penis longerJazz at the bottomsBrooklyn adult careBig boob old grannie women moviesHot wax bondage hentaiShort film festival
    art challenged adultsSoccer moms fuck xnxx Xxx rated gay cd
    rom gamesAss black hairy mature wet womanAdult entertainment kent
    ukHillary scott sammie rhodes anal clipAsian she-maleWhen did asian indians first come to americaHomemade no strip body
    waxMyley cyrus nakedMature kim 1 porn xnxxporn.win What
    is top down and bottom upFree hairy car sex porn picsTeen leg fetish
    linksPersian porn siteCandice michelle nude pic wwePrognosis for adult hydrocephalusMolicare super plus adult diapersWet and wild naked
    womenGirls loosing bikinis on waterslides tubeOpen bottom hive xnxx
    Cockold gangbangFree videos of bisexual amateur couplesFree best moms handjob moviesTied his ass to a tree
    and walked milesEva bikiniBdsm wired pussyFrench anal fisting and fucking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *