मनोरंजन

फिर एक साथ आयी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम, नई फिल्म बस्तर का ऐलान

निर्देशक सुदीप्तो सेन मौजूदा वक्त में अपनी फिल्म द केरल स्टोरी की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। तमाम विवादों से घिरी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस बीच अब सुदीप्तो ने अपनी आने वाली नई फिल्म बस्तर का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के लिए द केरल स्टोरी की टीम एक बार फिर से साथ आई है।

बस्तर का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म बस्तर की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म अगले साल 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा बस्तर का पहला आधिकारिक पोस्टर भी सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित होगी।

विपुल अमृतलाल शाह एक पॉपुलर फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, उन्होंने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं और भारतीय फिल्मों में एक नया ट्विस्ट दिया है। इस साल उनकी रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड फिल्म द केरल स्टोरी रिलीज हुई है. इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार सफलता के साथ भारत में 256 करोड़ की कमाई की है। अब ये जोड़ी फिर एक रियल लाइफ पर बेस्ड स्टोरी लेकर आ रही है।

द केरल स्टोरी की ये मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर जोड़ी अब एक बार फिर से साथ आ रही है जिसका टाइटल बस्तर है. निर्माताओं ने एक अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ अपने दूसरे कोलाइब्रेशन की घोषणा की है। जिसमें हम देख सकते हैं कि शांतिपूर्ण माहौल के बीच, फिल्म का टाइटल लाल रंग से रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म का ये अनाउंसमेंट पोस्टर आशाजनक लग रहा है। साथ ही इसने लोगों के अंदर एक उत्सुकता भी पैदा कर दी है। अब इस फिल्म के बारे में दर्शक और भी अधिक जानना चाहते हैं। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आई है, कहा जा रहा है कि विपुल अमृतलाल शाह की आगामी फिल्म एक और चौंकाने वाली और आंखें खोलने वाली फिल्म होगी, जो एक और सच्ची घटना से प्रेरित होगी। फिल्म का टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर भी इस बात की गवाही देता है जिसपर लिखा है, एक और सच्चाई जो देश को चौंका देगी। जैसा कि हम टाइटल अनाउंसमेंट पोस्टर में पढ़ सकते हैं जिसमें लिखा है, छिपा हुआ सच जो देश में तूफान लेकर आएगा।

विपुल अमृतलाल शाह, आंखें, हॉलिडे, फोर्स, कमांडो, वक्त, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, द केरल स्टोरी, सनक, ब्लॉकबस्टर वेब शो ह्यूमन जैसी फिल्मों के साथ अपनी फिल्मोग्राफी के लिए लोकप्रिय हैं. यही नहीं विपुल अमृतलाल शाह एक दूरदर्शी हैं और जो उनकी फिल्मोग्राफी से भी साफ झलकता है। बस्तर का विकास और निर्माण लास्ट मॉन्क मीडिया के सहयोग से सनशाइन पिक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी, लोग इस फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

One thought on “फिर एक साथ आयी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की टीम, नई फिल्म बस्तर का ऐलान

  • Everyonee lovess itt whenevedr peeople copme together annd sshare ideas.
    Grea website, conntinue the gokd work! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *