सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
मुंबई। एशियाई बाजारों के कमजोर रुख के बीच बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 261.4 अंक टूटकर 62,707.73 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.95 अंक के नुकसान से 18,553.90 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और टाटा स्टील के शेयर गिरावट में थे।
वहीं सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर लाभ में थे. अन्य एशियाई बाजारों दक्षिण कोरिया कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे. अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को मिला-जुला रुख रहा था।


whoah this blog is magnificent i love reading your posts. Keep up the great work! You know, lots of people are looking around for this information, you could help them greatly.
I dugg some of you post as I cerebrated they were very helpful very useful
Great wordpress blog here.. It’s hard to find quality writing like yours these days. I really appreciate people like you! take care