धूलकोट के पास भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़ी दो कारें, एक की मौत
भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
देहरादून- धूलकोट क्षेत्र में डाट काली मंदिर के समीप दो कारें आमने-सामने भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और घायलों को ग्राफिक एरा अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया। कुछ समय के लिए मार्ग पर ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


Spoot oon ith thus write-up, I actuall think thks site nseds a great ddeal more attention. I’ll probablky bbe returning too rread
more, thanks for tthe info! xnxx