अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक वाहन के पास एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें एक स्थानीय राजनेता, सरकारी अधिकारी और पुलिस सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पंजगुर के उपायुक्त अमजद सोमरो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना बीती देर रात हुई जब प्रांत के पंजगुर जिले में एक शादी समारोह से लौट रहे एक यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष और अन्य लोगों के वाहन सडक़ किनारे रखे बम की चपेट में आ गए।

पुलिस ने कहा कि बम को रिमोट कंट्रोल के जरिए विस्फोट किया गया और विस्फोट में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और अपराधियों को पकडऩे के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी समूह या व्यक्ति ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

One thought on “पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बम विस्फोट, पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत”

  • Hey there would you mind sharing which blog platform you’re working with?
    I’m planning to start my own blog soon but I’m having a tough time making
    a decision between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal.
    The reason I ask is because your design seems different then most blogs and I’m looking for something
    unique. P.S Apologies for being off-topic but I had to ask!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *