राष्ट्रीय

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की कचहरी के पास सेठ इंक्लेव कॉलोनी में स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति को सील कर दिया गया है। राजपाल ने फिल्म का निर्माण करने के लिए तीन करोड़ रुपये का ऋण लेने को संपत्ति के कागज लगाए थे।

राजपाल ने अपने माता-पिता के नाम पर बनाए श्री नौरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस में फिल्म का निर्माण कराया था। यह प्रोडक्शन हाउस उनकी पत्नी राधा यादव के नाम पर है। फिल्म के निर्देशन के साथ राजपाल और ओमपुरी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहजहांपुर के तमाम कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिला था। बताते हैं कि फिल्म के निर्माण के लिए अभिनेता ने मुंबई की सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से तीन करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। उन्होंने अपने पिता के नाम से जमीन और भवन को गारंटी के तौर पर बंधक बनाया था। लोन अदा नहीं करने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स, मुंबई शाखा की टीम ने आठ अगस्त को थाना सदर बाजार में पत्र भेजकर फोर्स की मांग की थी। बाद में बैंक की टीम ने गोपनीय ढंग से बिना पुलिस को साथ लिए सेठ इंक्लेव स्थित करोड़ों की संपत्ति को सील कर दिया। टीम ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक राजपाल ने तीन करोड़ रुपये का लोन लिया था जो बढ़कर 11 करोड़ हो गया है।

गेट के ताले पर लगाई सील
कचहरी ओवरब्रिज के पास ही राजपाल यादव की संपत्ति है। बाहरी क्षेत्र को एक मार्बल विक्रेता को किराये पर दे रखा है। बैंक की टीम ने भवन के गेट पर लगे ताले पर सील लगा दी है। आनन-फानन की गई कार्रवाई में अंदर चल रहे कूलर तक को बंद नहीं किया गया। बताते हैं कि टीम ने बैंक की प्रापर्टी लिखकर बैनर लगाया था। सोमवार को ऐसा कोई पत्र या बैनर वहां लगा नहीं मिला।

 

 

 

 

 

 

One thought on “बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की करोड़ों की संपत्ति सील, बैंक वालों ने घर पर लगाया ताला”

  • Hey I know this iis offf tipic buut I waas wondering if yyou knesw of any widgets I could addd tto mmy blog
    that automstically tweet my newest twitter updates.
    I’vebeen lookking for a plug-in like this for quite some tiime and was
    hoping maybe you would have some experiemce with sommething like this.
    Please let mee knopw if yyou rrun ingo anything.
    I truly ejoy reading your blog and I look forward to your neww updates.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *