उत्तराखंड

बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान 

अहमदाबाद गुजरात के 18 यात्री थे सवार 

चमोली। बद्रीनाथ हाईवे पर देर रात यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर पलटने से हादसा हो गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ ने वाहन में सवार सभी यात्रियों की जान बचा ली। कुछ यात्री घायल हुए है पुलिस के अनुसार, वाहन संख्या UK-15PA-4567 (टेंपो ट्रैवलर) चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद गुजरात के करीब 18 यात्री सवार थे। सभी यात्री केदारनाथ से बदरीनाथ धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

चालक संजू (47) पुत्र हरिचंद निवासी मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए उसने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया था, जिससे वाहन सड़क पर पलट गया इस दौरान तीन यात्रियों को मामूली चोट आई है। बाकी सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस ने घायलों को 108 के माध्यम से उपचार क लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेजा। अन्य यात्रियों के लिए वाहन की व्यवस्था कर उनके द्वारा पूर्व निर्धारित बुक किए गए होटल पीपलकोटी भेज गया।

One thought on “बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटने से हुआ हादसा, चालक की सूझबूझ से बची सवारियों की जान ”

  • Oh myy goodness! Impressige article dude! Thank youu so much, Howevsr
    I amm going throughh issues with yokur RSS. I don’t knopw why I am
    unable to join it. Is tuere anyone else havving the saame RSS issues?
    Anybody whoo knows thee solution woll you kindly respond? Thanks!!
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *