उत्तराखंड

दीपावली के त्यौहार से पहले कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। उत्तराखंड के रुड़की, मंगलौर और पौड़ी में सड़क हादसे हो गए। इससे कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। रुड़की में एक ही रात सड़क हादसे में बाइस सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं मंगलौर गुड़मंडी में गंगा स्नान के लिए जा रही कार को गलत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली की महिला की मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोग जख्मी भी हो गए। इसके अलावा गढ़वाल के पौड़ी में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामलों की विवेचना शुरू कर दी है।

रुड़की में बाइक सवार दो युवकों की मौत, केस दर्ज
एक ही रात में दो बाइक सवारों की भारी वाहनों की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखने की बात कही है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। शनिवार की रात को नारसन कलां और बिजनौर के दो परिवारों की त्योहारों की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गयी। मोर्चरी के बाहर भी काफी संख्या में परिजनों और सगे संबंधियों की भीड़ रही। शनिवार रात रवि कुमार (25) पुत्र नरेंद्र निवासी नारसन कला बाइक पर सवार होकर सोलानी पुल के पास से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि इस बीच हरियाणा नंबर के ट्रक की चपेट में आकर रवि की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक ट्रक को छोड़कर चालक वहां से फरार हो चुका था। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में लिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। वही रात के वक्त गौरी शंकर (52) अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर लंढौरा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सेना चौक के पास ट्रक से टकराकर गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि साथी को मामूली चोट लगी। जहां डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों दुपहिया वाहनों को कब्जे में लिया है। मामले की जांच जारी है।

गंगा स्नान के लिए आ रही महिला की मौत, पांच घायल

दो कारों की टक्कर में दिल्ली की महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। जबकि बाकि कार सवार घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दिल्ली निवासी परिवार कार में सवार होकर दिवाली पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहा था। जैसे ही कार गुड़मंडी के पास पहुंची। तभी दूसरी ओर से गलत साइड से आ रही कार ने दिल्ली के श्रद्धालुओं की कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें श्रद्धालुओं की की कार में सवार किरण (57) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर शहर चौकी प्रभारी मनोज गैरोला टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं मृतक महिला श्रद्धालु के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घायलों में मंचे राम, राजो, लक्ष्मण, सपना और जगदीश शामिल हैं। घटनास्थल से कार चालक मौके से फरार हो गया था। वेद सिंह पुत्र जगदीश निवासी पुराना चंद्रावल मजनू का टीला दिल्ली की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

पौड़ी में वाहन दुर्घटना में दो युवकों की मौत , एक घायल
पौड़ी-देवप्रयाग राजमार्ग पर खाड्यूंसैंण बाजार में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया।  जिसमें स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीकअप लोडर वाहन की चपेट में आने से एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेते हुए उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा ने बताया कि पौड़ी-देवप्रयाग  राजमार्ग पर खांड्यूसैंण बाजार में देवप्रयाग से पौड़ी की ओर आ रहा पीकअप लोडर वाहन की स्कूटी से भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पीकअप लोडर वाहन के नीचे घुस गई। जिससे स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। लोडर के नीचे दोनों युवक इस कदर फंस गये कि वाहन को पलटकर क्षत-विक्षप्त शरीर को बाहर निकालना पड़ा। इसी बीच एक अन्य राहगीर इस भिड़ंत की चपेट में आ गया। घायल को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचा दिया गया। बताया कि भिड़ंत में स्कूटी सवार प्रशांत कुकरेती निवासी रामलीला मैदान पौड़ी व मोहित शर्मा यूपी निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाजार में खड़ा हिमांशु नेगी निवासी बैंज्वाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया।

One thought on “दीपावली के त्यौहार से पहले कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़िए पूरी खबर”

  • How to prevent vaginal wetnessVintage country furnitureAmateur straight pornStudies and swinging
    2007Sexy tqWife flash pussyDoll dress nude upBig tit teen lesbian slutload xnxx Exotic nude female photographyPictures of pussy nudePorn cheerleaders videos without payingGinseng penis pillsTeen monica modelToon incest fuckFree adults cam https://live.vivoxvideos.com/ Teaching son and daughter
    to fuckHow to have anonymous sex in public placesGay men and rejectionPornstar motorcycleDivine breasts free
    full length videosTila tequila doing pornTeacher sucking huge cockDermstrata facial xnxx First time mom daughter lesbianNude female previewFayetteville north carolina swinger
    clubsSexual health clinic newcastleYoung teenage analCfnm fuckingIndian with huge titsBerlin poor sexyYogja
    adult nightlifeTop nude teen modelsAnal cream messageVomit
    skull fucked dvdFriend masturbation storyLibbey vintage glass mugSymphony breast pump for sale

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *