क्राइम

औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में मेरठ के एक युवक ने चुन्नी से गला दबाकर की अपनी प्रेमिका की हत्या

हरिद्वार। औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में मेरठ के एक युवक ने चुन्नी से गला दबाकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर डाली। इसके बाद शव कमरे में बंद फरार हो गया।

ताला तोड़ शव किया बरामद

मकान मालिक को शक होने पर पुलिस ने ताला तोड़ा तो प्रेमिका का शव बरामद हुआ। पुलिस ने चंद घंटे में ही प्रेमी को ढूंढ निकाला। युवती के स्वजन ने उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। देर रात तक पुलिस उससे पूछताछ में जुटी थी।

किराये पर लिया था कमरा

पुलिस के मुताबिक, सिडकुल की कैंपस कंपनी में काम करने वाले अमित निवासी गांव बना मसूरी, थाना इंचौली मेरठ ने औद्योगिक क्षेत्र से सटे रावली महदूद में किराये पर कमरा लिया हुआ था।

बिस्‍तर पर पड़ा था शव

दोपहर बाद मकान मालिक अमरीश चौहान ने अमित को आनन-फानन में कमरे पर ताला लगाकर निकलते देखा। शक होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। सिडकुल थाने की एक पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ताला तुड़वाया तो बिस्तर पर एक युवती का शव पड़ा मिला।

पहले दोस्‍ती, फिर हुआ प्‍यार

पूछताछ और पड़ताल में सामने आया है कि अमित और सरिता एक ही कंपनी में काम करते थे और साल भर पहले दोनों के बीच पहले दोस्ती, फिर प्रेम प्रसंग हो गया। सरिता मंगलवार को फैक्ट्री जाने के बजाय अमित से मिलने उसके कमरे पर आई थी।

शादी करने से मना कर रहा था आरोपी

उसी दौरान अमित ने चुन्नी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। सरिता के स्वजन ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि अमित किसी और लड़की के संपर्क था और सरिता से शादी करने से मना कर रहा था।

आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ

शादी का दबाव डालने पर अमित ने उसकी हत्या की है। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कहीं बेवफाई में तो नहीं किया कत्ल

रावली महदूद में अधिकांश फैक्ट्री कर्मचारी किराये के मकानों में रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले कई फैक्ट्रीकर्मियों ने पुलिस को बताया कि सरिता का अमित के कमरे पर आना जाना था।

मंगलवार को हुआ था झगड़ा

वहीं, क्षेत्र में ऐसी चर्चाएं भी जोरों पर हैं कि अमित को सरिता पर बेवफाई का शक था। उसे लगता था कि सरिता का फैक्ट्री के एक ठेकेदार से भी अफेयर है। मंगलवार को मुलाकात के दौरान इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सूत्र बताते हैं कि अमित ने भी पूछताछ में पुलिस को यही कहानी बताई है। हालांकि, सरिता के स्वजन का आरोप है कि अमित का संबंध किसी दूसरी लड़की से था। देर रात तक पुलिस हर एंगल से छानबीन में जुटी थी।

खुदकुशी के लिए नहीं मिला नहर में पानी

इन दिनों सालाना गंगा बंदी चल रही है। इसी कारण अमित जान नहीं दे सका। दरअसल, सरिता की हत्या के बाद अमित ने अपने कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने पंखे से फंदा भी लटका दिया।

पंखे पर लटा मिला फांसी का फंदा

पुलिस ने जब ताला तुड़वाया तो बिस्तर पर सरिता का शव और ऊपर पंखे पर फांसी का फंदा लटका मिला। फंदा बनाने के बावजूद अमित फांसी लगाकर आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इसके बाद वह सरिता का शव बिस्तर पर छोड़कर आत्महत्या करने के लिए निकल पड़ा।

One thought on “औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में मेरठ के एक युवक ने चुन्नी से गला दबाकर की अपनी प्रेमिका की हत्या”

  • Ghetto xxx tubeAss hirt tap thatJillian harris’s pussyNaked young girls wearing sneakersTraveliung escorts threesome rosaritoChristina ricci ssex scene mirandaLas vegas strippers pricees xnxx Eroti ouples sexJapanese hairy twatFree
    celebrity blog nude actorsQuueen of hearts from alicce in wonderland addult
    costumeHeathner locklear sexdy picAdultt in protective services texasTeen urban legendsBesst jerk off filmsHollywood’s best nude
    breasts xnxxgratis.com Nude embarassment videoVicky’s fuckMenn hve trouble having aan orgasmReconstruccion vaginalBusty anya
    videoMothernature – vitamins herbs aromatherapy sesxual healthDavid marshall dick on cameraFreee ssapphic eroica password xnxx Adult stkres free shipingSmokiing cock
    videoMature men andd wives shaggingLyrics funky asss flea bassAdult and
    community education hastings miKelsey valleys boobsSuperher porn tubesPump blow suckZen asian bisxtro richmond virginiaSwollen cat rectum distended anusBeest facial firming serumSex stlries written byy womenGangbang
    maya mpgBloopers upskirt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *