उत्तराखंड

उत्तराखंड चारा पत्ती विवाद: सामने आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, फेसबुक पर पोस्ट लिख भाजपा पर साधा निशाना

उत्तराखंड के हेलंग में हाल ही में गरमाए चारा पत्ती विवाद पर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल इस घटना का वीडियो अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा ‘पहाड़ों की घास पर पहाड़ के लोगों को ही हक न मिलना सरासर ज्यादती है। स्थानीय लोगों ने पहाड़ों की रक्षा की, उनको संवारा, सरकार उन्हीं को उत्तराखंड के हेलंग में पहाड़ की घास काटने से रोक रही है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘भाजपा सरकार एक तरफ आदिवासियों से एक जंगल- जमीन का अधिकार छीन रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ पर रहने वालों को पहाड़ी प्राकृतिक संपदाओं से वंचित कर रही है।’ माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी के इस मुद्दे को उठाने के बाद अब उत्तराखंड कांग्रेस इस मुद्दे को और जोर शोर से उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *