उत्तराखंड

उत्तराखंड से कल्पना सैनी ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

उत्तराखंड से राज्यसभा की सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी कल्पना सैनी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। डा. कल्पना सैनी ने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

आपको बता दें कि राज्यसभा की एक सीट खाली हो रही है। कांग्रेस नेता प्रदीप टम्टा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में एक सीट के लिए चुनाव होना है। बीजेपी ने रुड़की की रहने वाली कल्पना सैनी को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

मंगलवार को कल्पना सैनी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और तमाम अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

कल्पना सैनी का राज्यसभा पहुंचना तय है। विधानसभा में बहुमत के चलते उनकी राह में फिलहाल कोई रुकावट नहीं दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *