उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाएं को बसों में फ्री सफर करने की सुविधा का ऐलान किया है। रक्षाबंधन के दिन महिलाएं परिवहन निगम की बसों में मुफ्त में सफर कर पाएंगी। सीएम धामी के निर्देश पर परिवहन सचिव ने इसके आदेश जारी किए हैं।