बसपा विधायक अंसारी के आकस्मिक निधन पर सीएम धामी और राज्यपाल ने जताया शोक
देहरादून। बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आकस्मिक निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरवत करीम अंसारी के पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया, साथ ही राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी विधायक अंसारी के निधन पर शोक जताया।


Nice blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere?
A theme like yours with a few simple adjustements would
really make my blog jump out. Please let me know where you got your theme.
Thanks a lot xnxx