दिल्ली से कोटद्वार के लिए 28 अक्टूबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन
देखें, कोटद्वार-दिल्ली ट्रेन की समयसारिणी
कोटद्वार/ लक्सर। अब कोटद्वार के लिए लक्सर से भी ट्रेन मिलेगी। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को चलेगी जो लक्सर होते हुए कोटद्वार पहुंचेगी। इस ट्रेन का इंतजार कई सालों से क्षेत्र के लोग कर रहे थे। रेल विभाग द्वारा क्षेत्र वासियों की मांग पर आनंद विहार टर्मिनल से 28 अक्टूबर को ट्रेन नंबर 14089 स्पेशल ट्रेन रात को 9 बजकर 45 मिनट पर आनंद विहार से चलेगी इसके बाद ट्रेन मेरठ सिटी में रात को ही 10 बजाकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। मेरठ में स्पेशल ट्रेन रात को 11:30 पर, देवबंद रेलवे स्टेशन 11:50 पर, टपरी रेलवे स्टेशन रात को 12:36 पर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर 1:16 पर, लक्सर रेलवे स्टेशन 1:41 पर, मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर 2:12, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर 2:50 पर, सनेह रोड रेलवे स्टेशन 3:13 पर और कोटद्वार रेलवे स्टेशन 3:50 पर पहुंचेगी।
इसके अलावा कोटद्वार रेलवे स्टेशन से वापसी में ट्रेन 29 अक्टूबर रात को 10:00 बजे चलेगी, सनेह रोड रेलवे स्टेशन पर 10:18 पर, नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर रात को 10:50 पर, मौजमपुर नारायण रेलवे स्टेशन पर 11:20 पर, लक्सर रेलवे स्टेशन पर 11:51 पर, रुड़की रेलवे स्टेशन पर रात को 12:17 पर, टपरी रेलवे स्टेशन पर 1:15 पर देवबंद रेलवे स्टेशन पर 1:35 पर, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 1:55 पर मेरठ सिटी स्टेशन पर 2:38 पर आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर 4:35 पर पहुंचेगी। मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि 27 अक्टूबर को ट्रेन कोटद्वार रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 04396 उद्घाटन स्वरूप चलाया जाएगा। इसके बाद स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।


I hage ben explorng ffor a litte biit for any hivh quality articles oor blg posts oon his kind oof artea .
Explorikng iin Yahoo I ultimaately stumble upon thuis site.
Studying thnis nfo So i amm gpad tto exhibit that I’ve aan incrtedibly gookd uncaznny feeeling I found
ouut exacly whawt I needed. I mosxt sudely will makee ertain tto don?t omit this weeb site aand givfe itt a loook onn a constant basis.
xnxx