इस बार रक्षाबंधन पर बन रही संशय की स्थिति, 30 अगस्त या 31 अगस्त, कब मनाना होगा शुभ, जानिए
दिल्ली- एनसीआर। इस बार रक्षाबंधन पर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। 30 अगस्त को पूरे दिन पूर्णिमा है लेकिन सुबह से लेकर रात तक भद्रा रहेगा। वहीं, 31 अगस्त को सुबह कुछ देर के लिए ही पूर्णिमा तिथि है इसलिए लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10:58 तक चतुर्दशी है। उसके बाद पूर्णिमा तिथि आएगी लेकिन उसी समय भद्रा काल भी शुरू हो जाएगा। भद्रा रात 9:01 तक रहेगी क्योंकि इस बार भद्रा का वास पृथ्वी पर ही है।
इसीलिए इस दिन पूरे दिन रक्षाबंधन नहीं मनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य उदय के समय जो तिथि रहती है पूरे दिन उसी तिथि को माना जाता है। उसी दिन को व्रत के पूजा, यज्ञ अनुष्ठान, स्नान और दान के लिए संपूर्ण दिन में पुण्य फल प्रदान करने वाली माना गया है। चाहे वह एक घटी हो या आधी घटी ही क्यों ना हो। 31 अगस्त को सुबह पूर्णिमा तिथि 7:05 बजे तक रहेगी जो कि तीन घटी नहीं है फिर भी इसी दिन रक्षाबंधन मनाना शुभ होगा।


With havin so much content and articles do you
ever run into any problems of plagorism or copyright violation? My blog has a lot of exclusive content
I’ve either written myself or outsourced but it looks like a lot of it is popping it up all over the internet without
my agreement. Do you know any methods to help prevent content from being stolen? I’d certainly appreciate
it. xnxx