मनोरंजन

राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका

राजकुमार राव बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जिन्होंने अपने दम पर दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई है। वह कई फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय का परिचय दे चुके हैं। राजकुमार ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और अब उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह बनने का अवसर भी मिल गया है, जिसे निभाना उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार जल्द ही भगत सिंह की भूमिका निभाते दिखेंगे। वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और जल्द से जल्द देशभक्त का किरदार पर्दे पर उतारना चाहते हैं। हालांकि, अभी यह प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है क्योंकि लेखकों की टीम सिंह के जीवन से जुड़े तथ्यों और पहलुओं पर शोध कर रही है। राजकुमार भी लेखकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बेहद करीब है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को  ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इसे उसी हिसाब से बनाया जा रहा है। टीम इसके लिए ऐसा कंटेंट खंगालने की कोशिश कर रही है, जो इससे पहले कभी दर्शकों के लिए नहीं परोसा गया। फिलहाल यह तय नहीं है कि इसे फिल्म की शक्ल दी जाएगी या वेब सीरीज की। अभी कहानी को लेकर शोध चल रही है। इसे तैयार होने में अभी लगभग 6 से 8 महीने लगेंगे।

राजकुमार ने 2012 में फिल्म शाहिद में वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी का जीवन पर्दे पर उतारा था और अपने दमदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता थे। 2017 में राजकुमार ने वेब सीरीज बोस डैड/अलाइव में सुभाष चंद्र बोस का किरदार निभाया। एक इंटरव्यू में राजकुमार ने कहा था, मैं भगत सिंह से बेहद प्रभावित हूं। मैं उनका किरदार अपने तरीके से निभाना चाहता हूं।
बड़े पर्दे पर कई कलाकार भगत सिंह बन चुके हैं। फिल्म शहीद-ए-आजम में सोनू सूद ने ये किरदार निभाया था। फिल्म शहीद में मनोज कुमार, भगत सिंह बने थे। द लेजेंड ऑफ भगत सिंह में अजय देवगन को यह किरदार निभाने का मौका मिला था।

राजकुमार जुलाई के अपनी हिट फिल्म स्त्री के दूसरे भाग स्त्री 2 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इसमें एक बार फिर उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म में वरुण धवन भी नजर आएंगे। राजकुमार को फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में भी देखा जाएगा, जिसमें उनकी जोड़ी जान्हवी कपूर के साथ जमी है। इसके अलावा वह नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का जीवन भी पर्दे पर साकार करेंगे। तुषार हीरानंदानी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

One thought on “राजकुमार राव की पूरी हुई तमन्ना, मिला भगत सिंह बनने का मौका”

  • Affordable fat camp for adultsLife of naked girlsYoungstown escort servicesFree live web cam of naked girlsGreatest breastChristmas adult party gamesSexy
    babes in heatTeen ebony loves white dickFree streaming
    sex vedios xnxx Contestshipping hentaiChyna nude free forum zoneAsians coedsMy shaved twatSymptoms
    of diabetes adult onsetKatherine helmond breast sizeRubber latex tubing xxxxlulu.com Gay alladinShe wont sex during pregnacyEverest getting to the bottom1930’s facial hairGay websites for people in windsor ontarioKey largo massage asianGahanna teen killedTired cuntBreast surgery charleston scFree
    adult’s website xnxx Uk websites only gilf milf pornMasturbation during
    ramadanFemdom cuckolding reduced to nothing50,000 sexual predators
    netsafeBondage wallpaper2008 crispy kremer lingerie calendarWatch carrie prejean sex tapesBigger penis more pleasureAsian film forumWoman sitting
    in man’s lap nakedPictures of sex offenders in my areaOsha sexual
    harassment training

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *