आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत थाना बसंत विहार पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया।
EXCLUSIVE……
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत थाना बसंत विहार पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च कर आम जनता को आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 के नियमो का पालन करने हेतु किया जागरुक।*
जन्मेजय खण्डूरी, पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के परिपेक्ष्य मे वर्तमान समय मे लागू आदर्श आचार संहिता के नियमो का व कोविड-19 फेज-3 के सन्दर्भ मे राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन व दिशा-निर्देशो का पालन कराने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों आदेश-निर्देश दिये गये है।
जिसके अनुपालन मे पुलिस अधीक्षक नगर महोदया के निकट पर्यवेक्षण मे एवं क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के नेतृत्व मे थानाध्यक्ष बसंत बिहार द्वारा चौकी प्रभारी इंदिरानगर व थाना बसंत बिहार व चौकी इंदिरा नगर पर नियुक्त समस्त उ0नि0 गण, थाना/ चौकी चीता मोबाइल सहित 01 कम्पनी बीएसएफ के साथ आइटीबीपी गेट से मच्छी तालाब से शास्त्री नगर खाला इंजीनियरिंग एनक्लेव से व्योमप्रस्थ से कावली गांव से सतोंवाली घाटी से जीएमएस रोड से अनुराग चौक से वैभव चौक से इंदिरा नगर से बसंत बिहार आदि क्षेत्र मे फ्लैग मार्च निकाला गया । जिसमे आम जनता को वर्तमान समय मे लागू आदर्श आचार संहिता के साथ-साथ कोविड-19 के नियमो का पालन करने के निर्देश दिये गये । साथ ही आम जनता को आगामी विधानसभा निर्वाचन मे अपने मताधिकार का प्रयोग करने की हिदायत दी गई। किसी भी राजनैतिक पार्टी के बहकावे मे या दबाव मे न आने या किसी असामाजिक तत्व द्वारा दबाव बनाने या धमकाने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया I


I’m gonje to tell mmy littlpe brother, that he should also pay a visit
this wewbpage on regular basis to take updated
from newest information. xnxx