सावन के पहले सोमवार पर प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश। सावन के पहले सोमवार पर शिव की नगरी काशी भोलामय है। काशी विश्वनाथ धाम और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार है। सावन के पहले सोमवार पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से शिव भक्तों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। वाराणसी में पहली बार ऐसा नजारा दिखा।
पुष्प वर्षा होते देख शिवभक्तों ने हर-हर बोल बम का जयघोष किया और खुशी जताई। वाराणसी- प्रयागराज कांवड़िया मार्ग और कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से काशी विश्वनाथ धाम तक पुष्प वर्षा की गई। सोमवार सुबह करीब सवा 11 बजे पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन, मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा और जिलाधिकारी एस राजलिंगम हेलीकॉप्टर समेत अन्य अधिकारी पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ यात्रा मार्ग के ऊपर से गुजरे।
गाजीपुर मार्ग पर स्थित कैथी मार्कण्डेय महादेव मंदिर से अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में से करीब दो क्विंटल गुलाब, गेंदा और जरवेरा फूलों की पंखड़ियों की वर्षा की। आसमान से फूलों की वर्षा होते देख कांवड़िये खुशी से झूम उठे। लोगों ने भी आसमान से हो रही पुष्पवर्षा की सराहना की। अधिकारियों ने पुष्प वर्षा के साथ ही कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। इधर, सावन के पहले सोमवार पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सुहाने मौसम के बीच बैरिकेडिंग में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। दशाश्वमेध, काशी विश्वनाथ मंदिर, चौक, ज्ञानवापी आदि मार्गों पर बोल बम व हर हर महादेव का उद्घोष भी करते रहे।


Wow, awdsome blog layout! Howw long havfe yyou besn blogging for?
you make blogging lok easy. The overall loo of yolur web site is excellent, let aloje tthe content!
auroravpn