एचडीएफसी के बाद अब इन दो बड़े बैंकों का होगा विलय, शेयरों में आएगी भारी उछाल
नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के बाद अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और आईडीएफसी लिमिटेड भी विलय करने जा रहा है। इसके लिए फर्स्ट बैंक के निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी। साथ ही शेयर एक्सचेंज रेश्यो को भी फिक्स कर दिया है। इसके तहत आईडीएफसी लिमिटेड के शेयरधारकों को हर 100 शेयर पर बैंक में 155 शेयर अलॉट किए जाएंगे। विलय की मंजूरी के बाद आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के शेयरों की वैल्यू में 4.9 प्रतिशत तक की उछाल भी दर्ज की जाएगी।
हालांकि इस विलय को आईडीएफसी, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सेबी व शेयर बाजारों समेत अन्य सभी नियामकीय संस्थानों से मंजूरी मिलना बाकी है। इसके अलावा कंपनियों के शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलना भी बाकी है। मंजूरी मिलने के बाद एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद भारत में वित्तीय क्षेत्र का यह दूसरा सबसे बड़ा विलय होगा।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने बताया कि आईडीएफसी एफएचसीएल, आईडीएफसी लिमिटेड और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के कॉरपोरेट ढांचे के सरलीकरण के मकसद से ऐसा किया जा रहा है। इससे रेग्लुलेशंस के अनुपालन में भी आसानी होगी। आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तकफर्स्ट बैंक के पास 2.4 लाख करोड़ रुपये के एसेट थे। इसका टर्नओवर 27,194 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 23 में बैंक को 2437 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।


Excellent blog here! Also your web site loads up fast! What host are you using? Can I get your affiliate link to your host? I wish my site loaded up as quickly as yours lol
It’s appropriate time to make a few plans for the long run and it’s time to be happy. I have learn this submit and if I may just I want to recommend you few interesting things or tips. Perhaps you can write next articles relating to this article. I want to read more things approximately it!
Excellent website. Plenty of useful info here. I’m sending it to several friends ans also sharing in delicious. And of course, thanks for your effort!