दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, आठ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के आठ पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने की संभावना जताई है। संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गों के अवरुद्ध होने की आशंका जताई है। बारिश के बाद मंगलवार को नैनीताल-किलबरी मार्ग पालीटेक्निक कॉलेज के पास धंस गया।
मार्ग के टूटने से मोटरमार्ग के समीप की पानी की लाईन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे क्षेत्रवासियों को पानी के बिना परेशान हो रही है। बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आईं। इससे प्रदेश में 43 सड़कें बंद हो गईं। लोनिवि के प्रमुख अभियंता दीपक यादव ने बताया कि सोमवार शाम तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में छोटी बड़ी 43 सड़कें बंद थीं। इनमें तीन स्टेट हाईवे, दो मुख्य जिला मार्ग, एक अन्य जिला मार्ग और 37 ग्रामीण सड़कें शामिल थीं। सड़कों को खोलने के लिए 51 जेसीबी को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि सड़कों को खोलने के काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी, जो अधिकारी कर्मचारी इस काम में लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Wonderful beat ! I wish to apprentice while you amend your
web site, how could i subscribe for a blog website?
The account helped me a acceptable deal. I had been tiny bit
acquainted of this your broadcast offered bright
clear concept xnxx