उत्तराखंड सेवा चयन आयोग ने रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम पांच दिन में किया जारी
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने पेपर लीक के बाद हुई सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम महज पांच दिन में जारी कर दिया है। आयोग ने ये परीक्षा 21 मई को कराने के बाद उसी दिन शाम को उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। आयोग ने सबसे कम रिकॉर्ड पांच दिन में परिणाम जारी किया है। आयोग ने 21 मई को अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिले में 62 केंद्रों पर सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया था। परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किया गया था, जिनमें से सभी केंद्रों पर कुल 9939(37.90 प्रतिशत) शामिल हुए थे।
परीक्षा से 15,867 अभ्यर्थी(62.10 प्रतिशत) अनुपस्थित थे। आयोग ने उसी दिन शाम को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी थी। शुक्रवार को आयोग ने परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि रिकॉर्ड पांच दिन के भीतर परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द परिणाम जारी करने से इसे लेकर होने वाले विवाद भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आयोग जो भी परीक्षाएं कराएगा, उनका परिणाम न्यूनतम समय में जारी करेगा।


Very good written information. It will be helpful to everyone who usess it, including myself. Keep doing what you are doing – can’r wait to read more posts.
Glad to be one of the visitors on this awesome web site : D.
I’ll immediately take hold of your rss feed as I can not find your email subscription link or e-newsletter service. Do you have any? Please let me know so that I could subscribe. Thanks.