उत्तराखंड

भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला, दो युवक गंभीर रुप से घायल

रुड़की। भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक युवक को हल्की चोट आई है।  तीनों युवक आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी अचानक गुलदार ने हमला कर दिया। उस समय बाग में नवाब व मोनिश और साजेब रखवाली कर रहे थे। मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए और साजेब कम घायल हुआ। गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल किया है।

जानकारी मिलने पर परिजनों व ग्रामीण की भीड़ जमा हो गई। पहले घायलों को भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से दो को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। वन रेंजर विनय राठी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में लंबे समय बाद गुलदार को देखा गया है। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।

One thought on “भगवानपुर के मानक मजरा गांव में गुलदार ने तीन युवकों पर किया हमला, दो युवक गंभीर रुप से घायल

  • I believe this web site holds some rattling wonderful information for everyone. “I prefer the wicked rather than the foolish. The wicked sometimes rest.” by Alexandre Dumas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *