राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सख्त, 48 पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद

जम्मू। पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 87 में से 48 पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। हमले के बाद घाटी में कुछ आतंकी स्लीपर सेल फिर से सक्रिय हो गए हैं और उन्हें संभावित गतिविधियों के निर्देश दिए गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पर्यटकों और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है।

बंद किए गए पर्यटन स्थलों में कुछ लोकप्रिय गंतव्य भी शामिल हैं, जो आमतौर पर भारी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध अस्थायी है और स्थिति सामान्य होते ही इन स्थलों को फिर से खोला जाएगा। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा बलों एवं प्रशासन का सहयोग करें। सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

One thought on “जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा सख्त, 48 पर्यटन स्थल अस्थायी रूप से बंद”

  • Hi, i feel that i saw you visited my weblog so i got here to return the favor?.I am attempting to in finding issues
    to enhance my site!I assume its adequate to make use of some of your ideas!!

    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *