उत्तराखंड

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया सहसपुर स्थित धान क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण

खाद्य मंत्री ने किसान भाइयों से फ़ोन पर वार्ता कर सुनी उनकी समस्याएँ

धामी सरकार है किसान भाइयों के साथ खड़ी, किसानों के हितों के लिए किया जायेगा कार्य-रेखा आर्या

देहरादून। आज खाद्य मंत्री रेखा आर्या सहसपुर पहुंची जहाँ उन्होंने राजकीय अन्न भंडार क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभागीय मंत्री ने किसानों को धान खरीद में आ रही दिक्कतों को सुना, साथ ही किसान भाइयों के साथ फोन पर वार्ता कर उन्हें समय पर मिल रहे भुगतान के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसान भाइयों द्वारा उन्हें बताया गया कि उन्हें धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है। साथ ही खाद्य मंत्री ने क्रय केंद्र में विभागीय अधिकारियो से किसानों को मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें यह जानकर बड़ी ख़ुशी हुई कि हमारे किसान भाइयों को उनके धान खरीद का भुगतान समय पर प्राप्त हो रहा है और वह सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। उन्होंने कहा ही हमारी सरकार किसान भाइयों के साथ खड़ी है और सरकार किसानों के हितों के लिए हर समय तैयार है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही-रेखा आर्या

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज सरकार डिजिटल कृषि मिशन पर काम कर रही है, ताकि किसान सीधे सरकार तक पहुंच सकें और सरकार सभी किसानों तक पहुंच सके।देश के छोटे किसानों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, ताकि खेती-किसानी की चुनौतियों को कम किया जा सके और किसानों की आमदनी को बढ़ाया जा सके।

इस अवसर पर आरएफसी बी. एल. राणा , डिप्टी आरओ अनु जयकर , मोनिका अरोरा मार्केटिंग इंस्पेक्टर, किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव संजीव शर्मा , किसान भाई फुरकान, मीर हसन सहित विभागीय अधिकारी एवं किसान भाई उपस्थित रहे!

One thought on “खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया सहसपुर स्थित धान क्रय केंद्र और बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति का औचक निरीक्षण”

  • Pretty section of content. I smply stumbled uoon youur wegsite aand iin achcession capitasl tto
    asser that I get actuaslly ehjoyed acfount your weblog posts.
    Anyy wayy I wjll be subscribing ffor your feeds oor even I achievement you accedss constantly fast.

    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *