उत्तराखंड

पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार- रेखा आर्या

प्रांतीय रक्षक दल की स्थापना दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की घोषणा

रिटायर्ड जवानों के लिए प्रशिक्षण केंद्र जल्द होगा शुरू

मृतक आश्रितों और घायल पीआरडी जवानों को वितरित किए सहायता राशि के चेक

देहरादून। भविष्य में प्रांतीय रक्षक दल के जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपये की मदद करेगी। इसके अलावा रिटायर होने वाले पीआरडी जवानों के व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक केंद्र भी जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह घोषणाएं बुधवार को युवा कल्याण निदेशालय मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल स्थापना दिवस की रैतिक परेड में खेल व युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने की । इसके पहले उन्होंने रैतिक परेड का निरीक्षण किया और विभागीय मंत्री के तौर पर परेड की सलामी ली।

रैतिक परेड के आयोजन में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया । इसके बाद परेड ने मंच के सामने तेज चाल चलते हुए कैबिनेट मंत्री को सलामी दी । इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 2022 से यह तय किया कि हर साल स्थापना दिवस मनाया जाएगा । उन्होंने मंच से ही स्थापना दिवस के आयोजन हर जिले में करने के निर्देश में विभाग के अधिकारियों को दिए । उन्होंने कहा कि चाहे चुनाव हो या चार धाम यात्रा, या फिर कहीं कानून व्यवस्था की समस्या हो, हर जगह पीआरडी के जवानों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाई और राज्य के लिए अपना योगदान किया है । आगामी साल राज्य का रजत जयंती स्थापना वर्ष है और इसमें भी पीआरडी जवानों की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी । उन्होंने कहा कि सरकार ने पीआरडी जवानों के हित में वे फैसले किए जिनकी लंबे समय से मांग की जा रही थी । एक्ट में संशोधन करके हमारी सरकार ने सेवा की आयु सीमा 18 से 60 वर्ष कर दी। मानदेय भी बढ़कर 650 रुपए प्रतिदिन किया गया है। मंत्री ने कहा कि मानदेय में 2027 से पहले फिर बढ़ोतरी होगी यह लगभग निश्चित है । मंत्री ने कहा कि महिला पीआरडी जवानों को प्रसूति अवकाश नहीं मिलता था और लंबे समय से चल रही यह मांग भी सरकार ने एक्ट में संशोधन करके पूरी कर दी है । अब महिला जवानों को 180 दिन का प्रसूति अवकाश मिलेगा और इस दौरान कोई वेतन कटौती भी नहीं होगी ‌। उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों के परिवारों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है और इसीलिए यह फैसला किया गया है कि पीआरडी जवानों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में सरकार 50,000 रुपए की मदद देगी । इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न घटनाओं में मृतकों के के आश्रितों और घायल हुए पीआरडी जवानों को 1.5 लाख रुपये तक के चेक भी प्रदान किए, इस मद में कुल 15 लाख रुपये की धनराशि वितरित की गयी। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि पीआरडी जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी वे जवानों के हित में बड़े निर्णय करेंगी। इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने संशोधित एक्ट में पीआरडी जवानों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की।

परेड में पहले स्थान पर रही दरबान सिंह नेगी वाहिनी

स्थापना दिवस के अवसर पर हुई शानदार परेड में प्रांतीय रक्षक दल की कुल 10 वाहिनी शामिल हुई। उनके प्रदर्शन के आधार पर विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह नेगी वाहिनी को प्रथम स्थान पर घोषित किया गया। दूसरे स्थान पर वीर माधो सिंह भंडारी वाहिनी और तीसरे स्थान पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस वाहिनी रही। कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्या ने परेड कमांडरों को सम्मानित किया।

अब तक 101 मृतक आश्रितों को मिली नौकरी

स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 2022 से अब तक सरकार पीआरडी जवानों के कुल 101 मृतकाश्रितों को नौकरी दे चुकी है । उन्होंने कहा कि पहले इस तरह की कोई सुरक्षा पीआरडी जवानों को नहीं मिलती थी । उन्होंने कहा आगे भी सरकार ड्यूटी करते हुए घायल होने या जान गंवाने वाले जवानों के परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से खड़ी रहेगी।

इन्हें दी गई सहायता राशि

स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न घटनाओं में जान कुर्बान करने वाले जवानों के मृतकाश्रितों को डेढ़ लाख और एक लाख की सहायता राशि की चेक प्रदान किए। इनके अलावा विभिन्न घटनाओं में घायल होने वाले जवानों को भी 50-50 हजार की सहायता राशि की चेक दिए गए । सहायता पाने वालों में पूजा थापा, दर्शनी देवी, मीना देवी, विक्रा देवी, सुमन देवी रजनी देवी, ललित सिंह, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद, गौतम, सुरेश मनवाल, गगनदीप सिंह और रेनू शामिल रहे।

सेवा पूरी करने वालों को मिले चेक

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रांतीय रक्षक दल में 3650 दिन की सेवा पूरी करके रिटायर होने वाले जवानों को भी 1 लाख रुपये सहायता राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय आर्थिक सहायता मिलने से उन्हें आगे का जीवन यापन करने में और व्यवसाय आदि करने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ,सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, राजेश ममगाई सहित PRD जवान व उनके परिजन उपस्थित रहेI

One thought on “पीआरडी जवानों की बेटियों की शादी में मदद करेगी सरकार- रेखा आर्या”

  • Asian amateur analFacial in goodyear azHard celebrity cockHand crocheted strip
    rug directionsChubby young teen sexPitcures of paris hiltons pussySexy cute bald xnxx Dick hoyeGay girly boysMy
    boob look bigAdult mobile picsSexy woman plus sizeFree nude drunk
    college womenFree mature swinger picSexy lesbian orgies with big
    tittiesNude girls and trampolinesBlack porn blow jobs https://videos.xnxxtubexxx.cc/ X hamster mature pussyCharacteristics of sex offendersHandjob
    viral videosPublic handjob galleryTop porn of 2007Claire forlani xxxFosters home for imaginary friends porn xnxx Hsn adult toysHairy adult womenRedhead wivesRachael ray naked
    picsSystem of a down pussy whippedTurquoise
    blue striped ribbonKatherine pacchiana pornGildan cotton adult cotton t
    amazonEbony woman in lingerie fingers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *