उत्तर प्रदेश का गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
रुड़की। आए दिन गौ तस्करी के नए- नए मामले सामने आ रहे है, इसी के मद्देनजर एक गौ तस्करी का मामला सुभाषगढ़ तिराहे पर अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग से सामने आया है। यहां पर मुजफ्फरनगर के फरार गैंगस्टर द्वारा गौकशी की तैयारी की जा रही थी। इस बीच पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हुए। जहां मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर के फरार गैंगस्टर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रर्मेंद्र डोबाल ने बताया कि जिले में कई जगह से गौकशी की शिकायतें लगातार सामने आ रहे हैं। जिन पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के निर्देश थाना कोतवाली प्रभारी को दिए गए हैं। बुधवार तड़के पथरी क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि सुभाषगढ़ तिराहे पर अलावलपुर से डेरा कराल जाने वाले मार्ग पर गौकशी की तैयारी चल रही है। जिस पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने टीम के साथ मिलकर घेराबंदी की।
पुलिस टीम ने गाय के साथ नजर आ रहे बदमाश को ललकारते हुए खुद को पुलिस के हवाले करने के लिए कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे पुलिस ने घायल अवस्था में पकड़ लिया। मुठभेड़ की सूचना पर को लक्सर निहारिका सेमवाल भी मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मीर आजम s/o जमील r/o बागोवाली थाना नई मंडी मुज़फ्फरनगर उम्र 40 बताया। पड़ताल करने पर सामने आया कि मीर आजम कुख्यात गौ तस्कर है और उसके खिलाफ नई मंडी थाना में गोकशी और गुंडा एक्ट व गैंगस्टर जैसे मुकदमे दर्ज हैं।
यह भी पता चला कि गैंगस्टर मामले में फरार चल रहा है और लंढौरा क्षेत्र में किराए पर रहकर फरारी काट रहा है। वह पथरी क्षेत्र में गाय तस्करी और गौकशी का धंधा करने की तैयारी में था। पूछताछ में स्थानीय स्तर पर भी गौ तस्करों व उसके मददगारों के कई नाम सामने आए हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।


I don’t even know how I ended up here, but I thought this post was great.
I do not know who you are but definitely you are going to a famous blogger if you aren’t already 😉 Cheers!
xnxx