गुंटूर कारम का रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन, महेश बाबू के करियर की बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
महेश बाबू ने फिल्म गुंटूर कारम से पर्दे पर दमदार वापसी की है। एक साल से फिल्मों से दूरी बनाने के बाद गुंटूर कारम के जरिए सुपरस्टार ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. फिल्म 12 जनवरी को कई दूसरी साउथ मूवीज के साथ थिएटर्स में रिलीज हुई थी,इसके बावजूद फिल्म ने न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया।
200 करोड़ की लागत से बनी गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड अपने बजट से ज्यादा कारोबार किया है। महेश बाबू के करियर की ये दूसरी 200 करोड़ी फिल्म है। इसके साथ ही अब फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ साउथ सुपरस्टार के करियर की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक गुंटूर कारम ने वर्ल्डवाइड 231 करोड़ का शानदार कारोबार किया है।
महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम का फैंस को लंबे समय से इंतजार था. ऐसे में फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने इसपर अपनी भरपूर प्यार लुटाया. दुनियाभर में 231 करोड़ रुपए कमा कर गुंटूर कारम ने महेश बाबू की अब तक की सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म सरिलरु नीकेवरु को पछाड़ दिया है। साल 2020 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म का बजट 85 करोड़ था और इसने दुनियाभर में 214.8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
गुंटूर कारम ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन किया है। फिल्म ने 118.7 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि फिल्म की रफ्तार अब बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जहां महेश बाबू लीड रोल में नजर आए हैं तो वहीं उनके साथ श्रीलीला, राम्या कृष्णन, जयराम, मीनाक्षी चौधरी और जगपति बाबू भी अहम रोल निभाते दिखाई दिए हैं।


Undeniably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be on the web the easiest
factor to understand of. I say to you, I definitely get irked at the same time as
people consider worries that they plainly do not understand
about. You managed to hit the nail upon the highest and also defined out the
entire thing without having side effect , other people can take a signal.
Will probably be again to get more. Thanks xnxx