उत्तराखंड

नरेश बंसल को ‘बयानबाजी’ का ईनाम? कांग्रेस ने साधा निशाना

उत्तराखंड से बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को क्या इंडिया गठबंधन पर निशाना साधने का ईनाम मिला? क्या नरेश बंसल की बयानबाजी ने ही उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया? बीजेपी की नई टीम में उत्तराखंड के किसी और नेता को जगह नहीं मिली। सवाल ये है कि क्या उत्तराखंड बीजेपी के किसी भी नेता में राष्ट्रीय सचिव बनने तक की काबलियत नहीं है या आलाकमान उत्तराखंड बीजेपी के नेताओं को कुछ समझता ही नहीं। क्या उत्तराखंड का कोई भी सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री ऐसा नहीं है जिसे राष्ट्रीय स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री या सचिव बनाया जाए? क्या सह कोषाध्यक्ष का पद देकर उत्तराखंड को झुनझुना नहीं थमाया गया? सवाल बहुत सारे हैं मगर असल सवाल इसे लेकर भी है कि क्या नरेश बंसल को इसीलिए पद दिया गया कि उन्होंने इंडिया नाम संविधान से हटाने की पैरवी की है? क्या बंसल की मांग इतनी अच्छी है कि उन्हें सह कोषाध्यक्ष बना दिया गया?

कांग्रेस ने साधा निशाना

नरेश बंसल को पद मिला है इसके लिए उन्हें बहुत बधाई मगर सवाल ये है कि आखिर उत्तराखंड के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? सीनियर नेताओं को साइड लाइन क्यों किया जा रहा है? इससे ये भी सिफ है कि बीजेपी ये मानती है कि उत्तराखंड में सत्ता उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं की वजह से नहीं बल्कि मोदी के नाम पर ही मिली है। वहीं नरेश बंसल की इंडिया शब्द संविधान से हटाने की मांग पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। देहरादून में कांग्रेस महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया) के नाम से डर गई है। पहले बौखलाहट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया नाम को सिमी, मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया कंपनी से जोड़ दिया। अब उत्तराखंड से बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने राज्यसभा में इंडिया शब्द को ही संविधान से हटाने की पैरवी कर डाली। लालचंद शर्मा ने कहा कि ये बीजेपी की बौखलाहट का नतीजा है। उसे समझ आने लगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को विपक्षी गठबंधन इंडिया से बुरी तरह हार मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *